श्री साईं बाबा जी की आरती

✦

आरती श्री साईं गुरुवर की

परमानन्द सदा सुरवर की।

जा की कृपा विपुल सुखकारी,

दुख शोक संकट भयहारी॥

शिरडी में अवतरित रचाया,

चमत्कार से तत्व दिखाया।

कितने भक्त चरण में आए,

वे सुख शांति चिरंतन पाए॥

भाव धरे जो मन में जैसा,

पावत अनुभव वो ही वैसा।

गुरु की उदी लगावे तन को,

समाधान लाभत उस मन को॥

साईं नाम सदा जो गावे,

सो फल जग में शाश्वत पावे।

गुरुवार करे पूजा सेवा,

उस पर कृपा करता गुरुदेवा॥

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में,

जानत जो श्रद्धा धर मन में।

विविध धर्म के सेवक आते,

दर्शन कर इच्छित फल पाते॥

जय बोलो साईबाबा की,

जय बोलो अवधूत गुरु की।

साईं की आरती जो कोई गावे,

घर में बसी सुख मंगल पावे॥