श्री नैना देवी जी की आरती
✦
ॐ जय नैना माता, मैया जय नैना माता।
सदा करो कृपा हम पर, तुम हो जग की दाता।।
ॐ जय नैना माता...।।
बालक बूढ़े नर नारी की, भीड़ खड़ी तेरे आगे।
तेरी जय जयकार मनावे, आजा मेरी नैना मायी ये।।
ॐ जय नैना माता...।।
कोई गाये, कोई बजाये, कोई ध्यान लगाये।
कोई बैठा तेरे आंगन में, मन से तुझको ध्याये।।
ॐ जय नैना माता...।।
तेरा अद्भुत रूप निराला, शक्ति तुझमें अपार।
सबके संकट हरने वाली, तू है माँ आधार।।
ॐ जय नैना माता...।।
जो भी शरण में आये तेरी, कृपा सदा पाये।
खाली ना जाए कोई माँ से, मनवांछित फल पाये।।
ॐ जय नैना माता...।।
नैना माता की आरती जो, भक्त श्रद्धा से गाये।
सुख समृद्धि जीवन में माँ, सदा सुखदायी लाये।।
ॐ जय नैना माता...।।