श्री बांके बिहारी जी की आरती

✦

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,

हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,

श्याम सुंदर तेरी आरती गाऊं।

॥ श्री बांके बिहारी...॥

मोर मुकुट प्यारे शीश पे सोहे,

प्यारी बंसी मेरो मन मोहे।

देख छवि बलिहारी मैं जाऊं,

॥ श्री बांके बिहारी...॥

चरणों से निकली गंगा प्यारी,

जिसने सारी दुनिया तारी।

मैं उन चरणों के दर्शन पाऊं,

॥ श्री बांके बिहारी...॥

दास अनाथ के नाथ आप हो,

दुख-सुख जीवन प्यारे साथ आप हो।

हरि चरणों में शीश झुकाऊं,

॥ श्री बांके बिहारी...॥

श्री हरिदास के प्यारे तुम हो,

मेरे मोहन जीवन धन हो।

देख युगल छवि बलि-बलि जाऊं,

॥ श्री बांके बिहारी...॥

श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं,

हे गिरिधर तेरी आरती गाऊं।

आरती गाऊं प्यारे आपको रिझाऊं,

श्याम सुंदर तेरी आरती गाऊं।

॥ श्री बांके बिहारी...॥